मेघालय के पूर्व मुख्यमंत्री मुकुल संगमा का भाजपा में स्वागत है: मोमिन
28-Nov-2023 09:52 AM 4934
शिलांग, 27 नवंबर (संवाददाता) मेघालय भाजपा अध्यक्ष रिकमैन जी मोमिन ने सोमवार को कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री और मौजूदा तृणमूल कांग्रेस विधायक मुकुल संगमा का भाजपा में स्वागत है। उन्होंने कहा कि कोई भी भाजपा में शामिल हो सकता है, दरवाजा खुला हुआ है। अगर मुकुल संगमा आएंगे और पार्टी में शामिल होंगे तो यह बहुत खुशी की बात होगी। हालांकि, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि उन्हें संगमा की पार्टी नेतृत्व के साथ बैठक के बारे में जानकारी नहीं है। भाजपा के एक वरिष्ठ नेता ने नाम न छापने की शर्त पर कहा कि बहुत से लोग भाजपा नेताओं के संपर्क में हैं। गौरतलब है कि पिछले दिनों मेघालय के पूर्व मुख्यमंत्री ने मीडिया में आई उन खबरों को खारिज कर दिया था जिनमें कहा गया था कि तृणमूल कांग्रेस के सभी पांच विधायक भाजपा में शामिल हो रहे हैं। 2018 के विधानसभा चुनावों में, टीएमसी 60 सीटों में से पांच पर जीतने में कामयाब रही थी। 60 सदस्यीय मेघालय विधानसभा में अपनी दो सीटें बरकरार रखने वाली भाजपा, सत्तारूढ़ मेघालय डेमोक्रेटिक अलायंस का एक मामूली घटक है। इस बीच, भाजपा ने मेघालय में पार्टी की नई कार्यकारी समिति के नामों को मंजूरी प्रदान कर दी है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^