मेक्सिको के सोनोरा में हमला, छह की मौत, 26 घायल
30-Dec-2023 11:16 AM 4961
मेक्सिको सिटी, 30 दिसंबर (वार्ता/स्पूतनिक) मेक्सिको के उत्तर-पश्चिमी राज्य सोनोरा में एक पार्टी के दौरान सशस्त्र समूह की ओर से किए गए हमले में कम से कम छह लोगों की मौत हो गई और 26 अन्य घायल हो गए। स्थानीय अधिकारियों ने यह जानकारी दी है। सोनोरा अटॉर्नी जनरल के कार्यालय के प्रमुख गुस्तावो सालास ने शुक्रवार को संवाददाता सम्मेलन के दौरान कहा, "हमला काजेमे नगर पालिका में स्यूदाद ओब्रेगॉन की सड़कों पर एक तकनीकी-पार्टी में हुआ।"उन्होंने कहा कि अब तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। राज्य के सैन्य और पुलिस अधिकारियों ने हमलावरों के समूह की पहचान कर ली है। उन्होंने प्रारंभिक जांच का हवाला देते हुए कहा कि यह एक आपराधिक समूह के नेता के खिलाफ हमला है, जिसके खिलाफ हत्या, स्त्री-हत्या, स्वतंत्रता से अवैध रूप से वंचित करने और आपराधिक सहयोग के लिए पांच गिरफ्तारी वारंट हैं। उन्होंने कहा कि इसके कारण घटनास्थल पर लोगों पर पीछे से भी हमले हुए, जिसके कारण तीन महिलाओं सहित पांच अन्य की मौत हो गई। उन्होंने कहा कि इस हमले के लिए जिम्मेदार लोगों की तलाश के लिए विभिन्न स्तरों पर सुरक्षा बलों को स्यूदाद ओब्रेगॉन में तैनात किया गया है। उन्हें बख्शा नहीं जाएगा। इस बीच, मेक्सिकन सोशल सिक्योरिटी इंस्टीट्यूट बिएनस्टार अस्पताल के निदेशक बीट्रिज़ एलेना एंटिलॉन रोसास ने कहा कि घायल लोगों में से चार की हालत गंभीर है और 13 लोगों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^