मेक्सिको में नौसैनिक हेलीकॉप्टर दुर्घटना में 3 लोगों की मौत
02-Oct-2022 05:59 PM 4050
मेक्सिको सिटी 02 अक्टूबर (संवाददाता) मेक्सिको की नौसेना का यूरोकॉप्टर हेलीकॉप्टर दक्षिण-पूर्वी राज्य ताबास्को के सेंटला नगर पालिका में दुर्घटनाग्रस्त हो गया जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई। हेलीकॉप्टर शनिवार को ग्वाटेमाला के साथ सीमा पर एक टोही उड़ान पर था जब यह दुर्घटना हुई। सेना की ओर से जारी एक बयान में कहा गया, “मैक्सिकन नौसेना के उक्त विमान पर पांच नौसैनिकों को ले जाया जा रहा था, जिनमें से दुर्भाग्य से तीन की जान चली गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।” अधिकारियों ने घोषणा की कि वे दुर्घटना के सटीक कारणों का पता लगाने के लिए जांच करेंगे।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^