मेले व उत्सव हमारी संस्कृति को दर्शाने में निभाते हैं अहम भूमिकाः चौहान
02-Oct-2023 07:03 PM 2563
शिमला, 02 अक्टूबर (संवाददाता) हिमाचल के उद्योग, संसदीय कार्य तथा आयुष मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने कहा कि हिमाचल की विविध लोक संस्कृति एवं परम्पराओं ने प्रदेश को देश में एक अलग पहचान दी है। वह सोलन ज़िला के ऐतिहासिक ठोडो मैदान में 19वें हिमाचल उत्सव का दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ करने के उपरांत उपस्थित जनसमूह को सम्बोधित रहे थे। उन्होंने कहा कि मेले व उत्सव हमारी प्राचीन संस्कृति को दर्शाने में अहम भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे उत्सव युवा पीढ़ी को अपनी धरोधर को समझने और उसे संजोए रखने में सहायत सिद्ध होते हैं। उन्होंने युवाओं से आग्रह किया कि अपनी संस्कृति को समझें और उसके संरक्षण में सहयोगी बनें।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^