मेवात बन गया है मिनी पाकिस्तान, लड़कियों का हो रहा अपहरण और धर्म परिवर्तन
16-Sep-2021 01:05 PM 7122
जयपुर|राजस्थान के भाजपा विधायक मदन दिलावर ने मेवात को लेकर ऐसा बयान दिया है जिस पर विवाद छिड़ सकता है। विधायक ने मेवात को मिनी पाकिस्तान करार देते हुए कहा कि यहां मंदिर के ऊपर मस्जिद बनाई जा रही हैं। लड़कियों का अपहरण हो रहा है। अनुसूचित जाति के लोगों की जमीन को हड़पा जा रहा है। उन्होंने कहा कि ये कहना गलत नहीं होगा कि मेवात क्षेत्र आतिकंयों का गढ़ बन गया है। विधानसभा में मदन दिलावर ने कहा कि यहां हिंदुओं को आतंकित किया जा रहा है और उन्हें मेवात छोड़ने पर मजबूर किया जा रहा है। मेवात में ज्यादतियां बढ़ती जा रही हैं। यहां महिलाओं के खिलाफ अपराध और दुष्कर्म के कई मामले सामने आ चुके हैं। गहलोत सरकार की खामोशी के कारण इसे बढ़ावा मिल रहा है।मदन ने जबरन धर्मांतरण का भी मु्द्दा उठाते हुए कहा कि विशेष धर्म से जुड़े लोग हिंदू लड़कियों को फुसला रहे हैं और उन्हें घर से भागने पर मजबूर करके उनका धर्म परिवर्तन करवा रहे हैं। वहीं, इसके जवाब में राजस्थान कांग्रेस प्रमुख गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा कि आप लोगों को सिर्फ हिंदू-मुस्लिम करना आता है। लेकिन इसके चलते आपको एक भी वोट नहीं मिलेगा। Mewat abducted..///..mewat-has-become-mini-pakistan-girls-are-being-abducted-and-converted-317609
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^