मिनिकॉय द्वीप में नौसेना बेस आईएनएस जटायु का लोकार्पण
06-Mar-2024 07:55 PM 3683
नई दिल्ली 06 मार्च (संवाददाता) नौसेना प्रमुख एडमिरल आर हरि कुमार ने बुधवार को लक्षद्वीप के मिनिकॉय द्वीप में नौसेना बेस जटायु का लोकार्पण किया। इस मौके पर लक्षद्वीप के प्रशासक प्रफुल्ल के पटेल, दक्षिणी नौसेना कमान के फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ वाइस एडमिरल वी श्रीनिवास और अन्य गणमान्य वयक्ति मौजूद थे। इससे लक्षद्वीप द्वीप में नौसेना की पकड़ मजबूत होगी और क्षेत्र में क्षमता निर्माण, परिचालन पहुंच और रोज़गार के अवसर बढ़ेंगे।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^