मिर्जापुर के पीतल की चमक देश के कई प्रदेशों में फैली
17-Nov-2023 03:13 PM 4872
मिर्जापुर,17 नवम्बर (संवाददाता) मिर्जापुर के पीतल की चमक इस बार बिहार, ओडिशा, झारखंड आदि प्रदेशों तक पहुंच गयी है। डाला छठ पर्व पर पीतल नगरी में निर्मित सूप का बिहार सहित अन्य राज्यों में धूम रहेगी। सूप की मांग को देख व्यवसायी और बर्तन निर्माता के चेहरे खिले हैं। दरअसल, मिर्जापुर का पीतल अपनी बेहतर गुणवत्ता को लेकर पूरे देश में प्रसिद्ध है। यहां के कारीगर जस्ता और तांबे को उचित अनुपात में मिश्रण कर बेहतरीन पीतल बनाने में महारत हासिल कर रखी है। इस तरह के पीतल देश में नही बनते। लिहाजा यहां के पीतल की मांग पूरे देश में रहती रही है। यहां केवल बड़े बर्तन बनने से यह पीतल नगरी पिछड़ गयी थी। पर समय के साथ परिवर्तन करने से फिर सम्भावना बलवती हुई।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^