मिर्जापुर में देवरहवा बाबा के आश्रम पहुंचे मोहन भागवत
27-Feb-2023 11:59 PM 3717
मिर्जापुर, 27 फरवरी (संवाददाता) राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ मोहन भागवत सोमवार शाम को बिंध्य पर्वत पर स्थित प्रसिद्ध संत देवरहवा बाबा आश्रम पहुंचे। आश्रम के चारों ओर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। आर‌एस‌एस कार्यकर्ताओं को जारी पास के अतिरिक्त किसी को प्रवेश नहीं दिया गया है। जिला प्रशासन के प्रवक्ता ने बताया कि स्थानीय आर‌एस‌एस द्वारा जारी सूची के लोगो को प्रवेश दिया गया है।आर ‌एस‌एस प्रमुख के सभी कार्यक्रम आश्रम के अंदर ही है जिसे उन्हीं लोगों द्वारा बनाए गए हैं। सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेवारी खुद जिला पुलिस प्रमुख राजीव नारायण मिश्र ने सम्भाल रखा है। चप्पे चप्पे पर पुलिस के जवानों को तैनात किया गया है। मेटल डिटेक्टर के साथ सीसी टीवी कैमरे भी लगाए गए हैं। पुलिस के जवानों के साथ जिला के आला अधिकारी भी मौजूद है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^