मिर्जापुर में दो मासूम की जल कर मौत
13-Nov-2023 09:40 PM 6262
मिर्जापुर 13 नवम्बर (संवाददाता) उत्तर प्रदेश में मिर्जापुर जिले के राजगढ़ क्षेत्र में सोमवार सुबह मोमबत्ती से लगी आग से जलकर दो अबोध बच्चों की मृत्यु हो गई। पुलिस उपाधीक्षक ओमप्रकाश पाण्डेय ने बताया कि क्षेत्र के सोनवर्षा गांव निवासी डब्लू कोल के दो बच्चे जिसमें एक तीन साल की बालिका एवं एक साल का बालक, घर में सो रहे थे। दीपावली के शुभ अवसर पर परिवार के लोगो ने मोमबत्ती जला रखा था। घर के डाढे पर मोमबत्ती जल रही थी। अचानक वह बिस्तर पर गिर गई। जिससे बिस्तर में आग पकड़ ली। दोनो जलने लगे। सुबह का समय होने के कारण डब्लू एवं उसकी पत्नी घर से बाहर थी।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^