मिश्र ने दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव स्थापना दिवस पर दी शुभकामनाएं
26-Jan-2024 07:11 PM 2407
जयपुर, 26 जनवरी (संवाददाता) राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र ने दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव स्थापना दिवस पर बधाई और शुभकामनाएं दी है। राजभवन में दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव स्थापना दिवस मनाया गया और इस अवसर पर श्री मिश्र ने इस केन्द्र शासित प्रदेश के लोगों से अनौपचारिक संवाद भी किया। उन्होंने कहा कि भारत की भौगोलिक विविधता और जैव विविधता की दृष्टि से दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव का अहम स्थान है। उन्होंने एक भारत श्रेष्ठ भारत के लिए सभी को मिलकर प्रयास करने का आह्वान किया। इस अवसर पर राज्यपाल के प्रमुख सचिव सुबीर कुमार और प्रमुख विशेषाधिकारी गोविंद राम जायसवाल सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी भी मौजूद थे।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^