मिश्र ने करौली में हुई हिंसा के संबंध में लाठर से की बात
02-Apr-2022 11:19 PM 8865
जयपुर, 02 अप्रैल (AGENCY) राजस्थान राज्यपाल कलराज मिश्र ने करौली में हुई हिंसा के संबंध में पुलिस महानिदेशक एम.एल. लाठर से दूरभाष पर संवाद कर हालात के बारे में जानकारी ली। श्री मिश्र ने हिंसा पर चिंता जताते हुए पुलिस महानिदेशक से हालात नियंत्रण के लिए की गयी कार्यवाही के बारे में विस्तार से जानकारी ली। उन्होंने इस दौरान स्थानीय लोगों से संयम बरतते हुए शांति एवं सद्भाव कायम रखने की अपील भी की है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^