मिश्र ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के आदर्शों पर चलने का किया आह्वान
01-Oct-2023 08:05 PM 8007
जयपुर, 01 अक्टूबर (संवाददाता) राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयन्ती पर उन्हें स्मरण करते हुए श्रद्धा सुमन अर्पित किए हैं। श्री मिश्र ने अपने संदेश में कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का सम्पूर्ण जीवन सत्य, अहिंसा और न्याय के आदर्श का संदेश देता है। इसी प्रकार लाल बहादुर शास्त्री का जीवन ईमानदारी और शुचिता का अनुपम उदाहरण है। उन्होंने राष्ट्र की इन महान विभूतियों के जीवन से प्रेरणा लेते हुए उनके बताए आदर्श मार्ग पर चलने का आह्वान किया है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^