मिश्र ने पटेल की जयंती पर उन्हें किया नमन
31-Oct-2023 06:07 PM 3314
जयपुर, 31 अक्टूबर (संवाददाता) राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र ने लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें नमन किया। इस अवसर पर श्री मिश्र ने मंगलवार को राजभवन में उनकी प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस मौके उन्होंने कहा कि आजादी के बाद रियासतों के एकीकरण से देश को एकता के सूत्र में पिरोने का महती कार्य सरदार वल्लभ भाई पटेल ने किया। उन्होंने कहा कि सरदार पटेल भारत की एकता के युगपुरुष थे। इसीलिए उनका जन्म दिन राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया जाता है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^