मिश्र ने राजराजेश्वर मंदिर प्रांगण में यज्ञ की पूर्णाहुति दी
11-Apr-2022 10:06 PM 5511
जयपुर, 11 अप्रैल (AGENCY) राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र ने चैत्र नवरात्र पर राजभवन स्थित मंदिर में चली विशेष पूजा अर्चना सम्पन्न होने पर सोमवार को यज्ञ की पूर्णाहुति दी। श्री मिश्र ने राज्य की प्रथम महिला सत्यवती मिश्र के साथ राजराजेश्वर मंदिर में विधिवत आरती और पूजा-पाठ कर देश और प्रदेश की सुख, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर राज्यपाल के प्रमुख विशेषाधिकारी गोविन्द राम जायसवाल सहित राजभवन के अधिकारी- कर्मचारी भी मौजूद थे।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^