मिश्र ने स्वामी दयानंद की वैदिक ज्ञान की वैज्ञानिक परंपरा को आगे बढ़ाने का किया आह्वान
15-Mar-2024 07:24 PM 7300
जयपुर, 15 मार्च (संवाददाता) राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र ने महर्षि दयानंद सरस्वती द्वारा भारतीय संस्कृति और राष्ट्रोत्थान के लिए किए कार्यों से प्रेरणा लेने का आह्वान करते हुए कहा है कि नई पीढ़ी को उनके विचार-अवदान से अधिकाधिक जुड़ना चाहिए। श्री मिश्र शुक्रवार को राजस्थान विश्वविद्यालय के मानविकी सभागार में आयोजित राष्ट्रीय संगोष्ठी “राष्ट्र-अभ्युदय एवं भारतीय ज्ञान परम्परा के संवाहक महर्षि दयानन्द सरस्वती” में संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालयों को चाहिए कि वे नई पीढ़ी को स्वामी दयानंद सरस्वती के विचार-अवदान से संस्कारित करते हुए समाजोत्थान में उनकी सहभागिता सुनिश्चित करें। उन्होंने स्वामीजी द्वारा “वेदों की ओर लौटें” नारे के आलोक में उनके विचारों को आगे बढ़ाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि वेदोद्धारक के रूप में अंधविश्वास, सामाजिक रूढियों और कुरुतियों के निवारण में स्वामीजी ने जो भूमिका निभाई, उसे जन जन तक पहुंचाने की आवश्यकता है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^