मिश्र, गहलोत, वंसुधरा एवं कई नेताओं की प्रदेशवासियों को दशहरा की शुभकामनाएं
24-Oct-2023 08:11 PM 1644
जयपुर 24 अक्टूबर (संवाददाता) राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सहित कई नेताओं ने बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक पर्व विजयादशमी की हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। इस अवसर पर श्री मिश्र ने कहा कि बुराई पर अच्छाई की विजय के इस पावन पर्व पर भगवान श्रीराम की शिक्षाओं को आत्मसात कर जीवन को सार्थक बनाया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि इस मौके क्रोध, लोभ, अहंकार रूपी रावणों का नाश कर नये भारत के नवनिर्माण का संकल्प लेना चाहिए।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^