मिस्र में सड़क दुर्घटना में नौ लोगों की मौत
27-Jun-2022 08:18 PM 6820
काहिरा 27 जून (वार्ता/शिन्हुआ) मिस्र में सोमवार को मिनीबस और लॉरी की टक्कर में कम से कम नौ लोगों की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए। सरकारी अहराम अखबार ने यह रिपोर्ट दी है। रिपोर्ट के अनुसार, प्रारंभिक जांच से पता चला है कि काहिरा-ऐन सोखना राजमार्ग पर दुर्घटना उस समय हुई जब 14 यात्रियों को ले जा रही मिनीबस के चालक ने तेज गति से यू-टर्न लेने का प्रयास में एक लॉरी को टक्कर मार दी। मिस्र में खराब सड़क, रखरखाव और यातायात कानूनों में ढीलाई के कारण इस तरह की सड़क दुर्घटनाएं आम हैं।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^