मोदी 13 दिसम्बर को छत्तीसगढ़ मंत्रिमंडल के शपथ ग्रहण कार्यक्रम में होंगे शामिल
11-Dec-2023 07:39 PM 3102
रायपुर 11 दिसम्बर(संवाददाता)छत्तीसगढ़ के मनोनीत मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं उनके मंत्रिमंडल का शपथ ग्रहण कार्यक्रम 13 दिसम्बर को होगा,जिसमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी शामिल होंगे। आधिकारिक सूत्रों ने आज यहां बताया कि मंत्रिमंडल का शपथ ग्रहण समारोह राजधानी के साइंस कालेज मैदान में आयोजित किया जायेंगा।इसके लिए तैयारियां शुरू हो चुकी है।श्री साय के अलावा उनके मंत्रिमंडल के सदस्य भी शपथ ग्रहण करेंगे।श्री साय के मंत्रिमंडल में उप मुख्यमंत्री भी होंगे। कार्यक्रम में केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी.नड्डा, केन्द्रीय मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया,छत्तीसगढ़ के भाजपा प्रभारी ओम माथुर,सह प्रभारी नितिन नबीन सहित अनेक राज्यों के मुख्यमंत्री और वरिष्ठ नेता उपस्थित रहेंगे।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^