मोदी 2 को ग्वालियर और 5 को जबलपुर प्रवास पर रहेंगेः विष्णुदत्त
01-Oct-2023 06:59 PM 7550
भोपाल, 01 अक्टूबर (संवाददाता) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2 अक्टूबर को ग्वालियर और 5 अक्टूबर को जबलपुर प्रवास पर रहेंगे। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मध्यप्रदेश के दौरे पर रहेंगे। श्री मोदी 2 अक्टूबर को ग्वालियर और 5 को जबलपुर के प्रवास पर रहेंगे। उन्होंने बताया कि श्री मोदी ग्वालियर दौरे के दौरान प्रदेश के 19 हजार करोड़ के विभिन्न विकास कार्यों एवं 5 अक्टूबर को जबलपुर प्रवास के दौरान प्रदेश में 12 हजार करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन करेंगे।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^