मोदी आज ग्वालियर में जनसभा करेंगे संबोधित
02-Oct-2023 10:00 AM 7127
ग्वालियर, 02 अक्टूबर (संवाददाता) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज मध्यप्रदेश के उत्तरी अंचल के ग्वालियर शहर में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होकर जनसभा को संबोधित करेंगे। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार श्री मोदी दाेपहर में यहां लगभग 19 हजार करोड़ रुपयों की विकास योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। इस समारोह में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के अलावा केंद्रीय मंत्री और अनेक भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता भी मौजूद रहेंगे। श्री मोदी की सभा और यात्रा के मद्देनजर शहर में आवश्यक प्रबंध कर लिए गए हैं। राज्य में आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर श्री मोदी की राज्य के उत्तरी अंचल की इस यात्रा को महत्वपूर्ण माना जा रहा है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^