मोदी और मैक्रों ने हवामहल के सामने चाय पी
25-Jan-2024 10:05 PM 9226
जयपुर 25 जनवरी (संवाददाता) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने गुरुवार शाम को राजस्थान की राजधानी जयपुर शहर में ऐतिहासिक हवामहल के सामने चाय पी और चर्चा की। श्री मोदी एवं श्री मैक्रों ने अपने रोड़ शो के दौरान बड़ी चौपड़ पर हवामहल को निहारा और उसी दौरान जयपुर के मशहूर साहू चाय वाले की चाय पी। दोनों नेताओं ने कुल्हड़ में चाय पी। इस दौरान श्री मैक्रों कुल्हड़ में चाय पीकर खुश नजर आये वहीं श्री मोदी ने उन्हें कुल्हड़ की उपयोगिता के बारे में बताया कि यह पर्यावरण की दृष्टि से बहुत महत्वपूर्ण है वहीं इसमें चाय पीने का स्वाद ही अलग होता है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^