मोदी जनता से किए वादे पूरे करते तो आज भारत दुनिया का दूसरा विशाल देश होता-शर्मा
17-Nov-2023 09:06 PM 3120
जयपुर, 17 नवम्बर (संवाददाता) कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री आनन्द शर्मा ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर उनकी कथनी और करनी में अंतर होने का आरोप लगाते हुए कहा है कि अगर वह जनता से किए 15 लाख रूपये देने एवं दो करोड़ युवाओं को प्रतिवर्ष रोजगार देने के वादे पूर्ण किये होते तो आज भारत दुनिया का दूसरा विशाल देश होता। श्री शर्मा शुक्रवार को यहां प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भाजपा के नेता है उन्हें अधिकार है कि भाजपा के पक्ष में प्रचार करें, पर हर जगह जिम्मेदारी स्वयं लेना उचित नहीं है क्योंकि यह विशाल देश है, कन्याकुमारी से कश्मीर तक फैला हुआ है, इसलिये उन्हें पहले देश को सम्भालना चाहिये, बाद में राज्यों की जिम्मेदारी लेना चाहिये। उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 से पहले किये गये वादे ही पूर्ण नहीं हुये, किन्तु प्रधानमंत्री अब विधायक के लिये वोट मांगते हुये उसकी जिम्मेदारी ले रहे हैं, क्या प्रधानमंत्री विधायक और मुख्यमंत्री का भी काम करेंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने जो 15 लाख रूपये देने का, दो करोड़ युवाओं को प्रतिवर्ष रोजगार देने का वादा किया था, यदि पूर्ण किया होता तो आज भारत दुनिया का दूसरा विशाल देश होता। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री की कथनी और करनी में अंतर है, यह समझना जरूरी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने जो कहा है वो प्रतिबद्धता के साथ पूर्ण किया है। उन्होंने कहा कि कुछ लोग काम करते हैं और कुछ लोग प्रचार करते हैं। उन्होंने कहा कि राजस्थान की सरकार ने जो कल्याणकारी कार्य किये हैं वे सर्वविदित है। उन्होंने कहा कि जरूरी है कि देश तेजी से आगे बढ़े, किन्तु यह भी सत्य है कि मोदी शासन से पहले भी देश सोया हुआ नहीं था। देश पहले भी मजबूत था और मोदी के प्रकट होने से पहले भी परमाणु शक्ति बन चुका था। उन्होंने कहा कि डॉ. मनमोहन सिंह प्रधानमंत्री थे तब देश की अर्थव्यवस्था 2 ट्रिलियन डॉलर की थी जब हमने सरकार छोड़ी, 2004 में 480 बिलियन डॉलर जीडीपी थी देश की, इतने कम समय में अथक् मेहनत एवं सही नीतियों से देश का विकास करने से यह सम्भव हो सका।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^