मोदी के जन्म दिन पर उत्तराखंड में विशेष सेवा पखवाड़ा चलायेगी भाजपा
15-Sep-2023 10:10 PM 1890
हल्द्वानी/नैनीताल, 15 सितंबर (संवाददाता) उत्तराखंड में भारतीय जनता पार्टी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्म पर सेवा पखवाड़ा अभियान चलायेगी जबकि 16 सितंबर को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन को युवा संकल्प दिवस के रूप में मनायेगी। इस अवसर पर 12 हजार युवाओं को सरकारी नौकरी भी दी जायेगी। यह बात पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता प्रकाश रावत ने कही। शुक्रवार को जारी एक बयान में श्री रावत ने कहा कि भाजपा 17 सितंबर को प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन को विभिन्न सेवा कार्यक्रमों के माध्यम से सेवा पखवाड़े के रूप में मनायेगी। दो अक्टूबर तक इस दौरान विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^