मोदी के जन्मदिन पर अनुराग ने रिपन अस्पताल में मरीजों को बांटे फल
17-Sep-2023 07:19 PM 7348
शिमला, 17 सितंबर (संवाददाता) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर भारतीय जनता पार्टी ने हिमाचल प्रदेश में भी कई कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें शुभकानायें दीं। ‘पीएम विश्वकर्मा योजना’ के शुभारंभ से पहले शिमला पहुंचे केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने रविवार को रिपन अस्पताल में मरीजों का हाल-चाल जाना और उन्हें फल वितरित किए। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि श्री मोदी ने जीवन के हर पल में भारत मां की सेवा की है। उनका हर क्षण राष्ट्र को आगे बढ़ाने में लगा है। श्री मोदी ने भारत को हर क्षेत्र में नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया है। उनके जीवन से सभी को कुछ न कुछ सीखने की प्रेरणा मिलती है। इस मौके पर उन्होंने अस्पताल में मरीजों का हाल जाना और फल वितरित किए।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^