मोदी के किसान हितैषी निर्णय अभिनंदनीय, ग्रामीण अर्थव्यवस्था में होगा सुधार: शिवराज
17-Aug-2022 11:10 PM 1972
भोपाल, 17 अगस्त (AGENCY) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने केन्द्रीय केबिनेट द्वारा आज लिए गए कल्याणकारी फैसलों के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि श्री मोदी सर्व-कल्याण के उद्देश्य से निरंतर महत्वपूर्ण निर्णय ले रहे हैं। कृषि और सूचना प्रौद्योगिकी क्षेत्र के ये निर्णय अभिनंदनीय हैं। आधिकारिक जानकारी में श्री चौहान ने कहा कि किसानों सहित राष्ट्र की बड़ी आबादी इससे लाभान्वित होगी। उन्होंने कहा कि देश के किसानों को राहत देते हुए तीन लाख रूपए तक के लघु अवधि के कृषि ऋण पर 1.5 प्रतिशत प्रतिवर्ष की ब्याज में छूट को मंजूरी तथा कर्ज देने वाली संस्थाओं को डेढ़ प्रतिशत ब्याज सहायता देने का फैसला महत्वपूर्ण है। इस निर्णय के क्रियान्वयन के लिए 34 हजार 856 करोड़ रूपये का अतिरिक्त बजटीय प्रावधान भी किया गया है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^