मोदी के मार्गदर्शन से सफल रहा सिलक्यारा अभियान: धामी
01-Dec-2023 10:38 PM 7443
नयी दिल्ली 01 दिसंबर (संवाददाता) उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि उत्तरकाशी के सिलक्यारा की सुरंग में फंसे मजदूरों को सकुशल बाहर निकलने का अभियान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सशक्त मार्गदर्शन के कारण ही सफल हुआ है। श्री धामी ने शुक्रवार को यहां पत्रकारों से बातचीत करते हुए सुरंग हादसे में 41 श्रमिकों को 17 दिन बाद सकुशल बाहर निकालने को एक बड़ी उपलब्धि बताया और इस सफलता का श्रेय श्री मोदी के मार्गदर्शन को दिया। उनका कहना था कि केंद्र सरकार की तरफ से भेजी गयी विशेषज्ञ दल की बदौलत हम अभियान में कामयाब हो सके। श्री मोदी यदि पर्याप्त संसाधन और मानवीय सहायता उपलब्ध नहीं करते तो यह अभियान सफल नहीं हो पाता।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^