मोदी के मध्यप्रदेश में शनिवार से मैराथन चुनावी दौरे
03-Nov-2023 08:20 PM 7943
भोपाल, 03 नवंबर (संवाददाता) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए शनिवार से मैराथन सभाएं करेंगे। वे शनिवार को रतलाम जिले में चुनावी सभा संबोधित करेंगे और इसके अगले दिन पांच नवंबर को राज्य में लगभग छह चुनावी सभाएं प्रस्तावित हैं। प्रदेश भाजपा की ओर से मुहैया करायी गयी जानकारी के अनुसार श्री मोदी शनिवार को दिन में विशेष विमान से इंदौर पहुंचेंगे और वहां से हेलीकॉप्टर से रतलाम जाएंगे। रतलाम में उनकी सभा के लिए तैयारियां पूरी हो गयी हैं। श्री मोदी इसके अगले दिन रविवार सुबह राज्य की यात्रा पर फिर पहुंचेंगे और सिवनी तथा खंडवा जिले के अलावा बांधवगढ़, मझौली, चुरहट और सिंहावल विधानसभा क्षेत्रों में चुनावी सभाएं संबोधित करेंगे। इस कार्यक्रम को अंतिम स्वरूप दिया जा रहा है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^