मोदी के नेतृत्व में एक बार फिर मारेगी जीत की हैट्रिक: कश्यप
31-May-2024 08:18 PM 7296
नाहन/सिरमौर, 31 मई (संवाददाता) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद व शिमला संसदीय सीट के उम्मीदवार सुरेश कश्यप ने शुक्रवार को दावा किया कि भाजपा एक बार फिर अपनी जीत को लगातार बरकरार रखते हुए जीत की हैट्रिक लगाएगी और प्रधानमंत्री मोदी को तीसरी बार देश का नेतृत्व करेंगे। श्री कश्यप ने कहा कि लोकतंत्र के इस पर्व में आप सभी मतदाता बढ़ चढ कर अपनी सहभागिता दर्ज करवाएं। उन्होंने कहा कि इंडिया समूह केन्द्र में इकट्ठे होने का दावा करते है जबकि प्रांतीय स्तर पर एक दूसरे के खिलाफ चुनाव लड़ रहे है। जनता को भ्रमित करने की बजाय अपने गठबंधन का सत्य जनता के बीच रखने का कार्य इस इंडिया समूह को करना चाहिए। यह ‘ठगबंधन’ एक साथ चुनाव लड़ते हैं, जबकि जनता के सामने लड़ाई का दिखावा करते हैं। भाजपा का आरोप है कि आम आदमी पार्टी ने कांग्रेस से भ्रष्टाचार के गुर सीखे हैं और अब ये पार्टी भी भ्रष्टाचार में लिप्त हो गई है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^