मोदी के नेतृत्व में हो रहा नए भारत का दर्शन: योगी
09-Dec-2023 06:36 PM 5123
गोरखपुर 09 दिसंबर (संवाददाता) उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पिछले साढ़े नौ वर्षों में देश ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सर्वांगीण विकास कर नित नई ऊंचाइयों को प्राप्त किया है और उनके नेतृत्व में नए भारत का दर्शन हो रहा है। गोरखपुर के झारखंडी में विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत आयोजित कार्यक्रम में श्री मोदी का वर्चुअल संबोधन सुनने से पूर्व उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए श्री योगी ने शनिवार को कहा कि नया भारत वैश्विक स्तर पर 142 करोड़ भारतवासियों के गौरव को बढ़ाता है। बड़ी.बड़ी परियोजनाएं तो आगे बढ़ ही रही हैं एवं सबका साथ सबका विकास के ध्येय के अनुरूप योजनाओं का लाभ बिना भेदभाव के सब तक पहुंच रहा है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^