मोदी के नेतृत्व में पूरे विश्व में लहरा रहा है भारत का परचम
15-Dec-2023 08:58 PM 3667
औरैया, 15 दिसम्बर (संवाददाता) उत्तर प्रदेश के औरैया जिले में विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने शुक्रवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत का पूरे विश्व में परचम फहरा रहा है। प्रधानमंत्री मोदी इस देश के सभी वर्ग की चिंता करते है। विधानसभा अध्यक्ष महाना आगरा से कानपुर जाते समय जिले के कस्बा दिबियापुर स्थिति गेल गांव पहुंचे थे। इसके बाद उन्होंने दिबियापुर में एक होटल का फीता काटकर एवं शिला पट्टिका का लोकार्पण कर भव्य शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने कहा भारतीय जनता पार्टी हर वर्ग को लेकर चलती है। इसके साथ ही उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन के खट्टे मीठे अनुभव भी शेयर किए।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^