मोदी के प्रयासों से दुनिया में देश का मान बढ़ा रहे खिलाड़ीः शर्मा
27-Jan-2023 07:22 PM 2506
खजुराहो, 27 जनवरी (संवाददाता) मध्यप्रदेश भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने आज कहा कि खेलों को बढ़ावा देने और खिलाड़ियों को उच्च स्तर की सुविधाएं मुहैया कराने के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार लगातार प्रयास कर रही है। इन्हीं प्रयासों का परिणाम है कि हमारे खिलाड़ी अंतर्राष्ट्रीय मंचों पर देश का मान बढ़ा रहे हैं। श्री शर्मा ने यह बात खजुराहो लोकसभा क्षेत्र के बमीठा में खेल मैदान के भूमिपूजन के अवसर पर कही। प्रदेश अध्यक्ष आज बमीठा में 126.13 लाख की लागत से बनने वाले खेल मैदान का भूमिपूजन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में खेलो इंडिया के माध्यम से देशभर में ग्रामीण क्षेत्र की प्रतिभाओं को उचित मंच प्रदान करने और उन्हें निखारने के लिए भाजपा सरकार द्वारा लगातार प्रयास किये जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें पूर्ण विश्वास है कि बमीठा में बनने वाला यह खेल मैदान आसपास के क्षेत्र की खेल प्रतिभाओं के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण और उपयोगी साबित होगा।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^