मोदी के प्रयासों से ही अयोध्या में बन रहा है भगवान श्री राम का मंदिर-वसुंधरा
06-Nov-2022 10:48 PM 2659
जयपुर 06 नवंबर (संवाददाता) राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को राम राज्य के पक्षधर बताते हुए कहा है कि गर्व है कि उनके प्रयासों से ही मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम का मंदिर अयोध्या में बन रहा है। श्रीमती राजे आज नाथद्वारा में प्रसिद्ध कथावाचक मोरारी बापू से रामकथा सुनने के अवसर पर बोल रही थी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी भी राम राज्य के पक्षधर हैं। तभी तो वे सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास आधारित नीति पर चलते हैं। उन्होंने कहा कि रामकथा में राम और भरत का त्याग देखिए। राम सिंहासन त्यागकर वन चले गए तो छोटे भाई भरत ने भी सिंहासन त्यागकर चरण पादुकाओं को राजा मानकर शासन चलाया। लेकिन आज के समय में ऐसा देखने को नहीं मिल रहा है। अब तो सिंहासन के लिए संघर्ष हो रहा है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^