मोदी की जन कल्याणकारी नीतियों को प्रचारित करने में मीडिया की भूमिका अहम-जोशी
17-Mar-2024 10:19 PM 3462
जयपुर, 17 मार्च (संवाददाता) राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जन कल्याणकारी नीतियों को अधिक से अधिक प्रचारित करने में मीडिया की अहम भूमिका बताते हुए कहा है कि ऐसे में मीडिया के सदस्यों के साथ भाजपा के प्रवक्ताओं और पैनेलिस्टों का बेहतर संवाद होना चाहिए। श्री जोशी उनकेे नेतृत्व में रविवार को प्रदेश कार्यालय में आयोजित प्रदेश प्रवक्ता, पैनेलिस्ट, कलस्टर प्रभारी, संभाग मीडिया संयोजक और प्रदेश मीडिया कार्यकारिणी सदस्यों की बैठक में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनावों की आचार संहिता लगने के साथ ही प्रदेश में अधिकांश सीटों पर लोकसभा कार्यालय एंव मीडिया सेंटर शुरू हो चुके है। ऐसे में अब मीडिया सेंटर से श्री मोदी द्वारा युवा, गरीब, किसान और महिला उत्थान के लिए किए गए कार्याें का अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार करना है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^