मोदी की जनसभाओं से जनता में उत्साह के कारण मिला भाजपा को बहुमत: सिंह
03-Dec-2023 11:52 PM 7598
जयपुर, 03 दिसंबर (संवाददाता) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राजस्थान प्रभारी अरुण सिंह ने कहा है कि विधानसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की प्रदेश में हुई जनसभाओं से जनता में उत्साह के कारण प्रदेश में पार्टी को स्पष्ट बहुमत मिला है। श्री सिंह ने आज यहां चुनाव परिणाम के बाद मीडिया से बात करते हुए यह बात कही। उन्होंने कहा कि चुनाव में प्रदेश की जनता ने भरपूर सहयोग दिया। उन्होंने पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं एवं जनता का आभार जताते हुए कहा कि श्री मोदी की राजस्थान में हुई जनसभाओं में उन्हे सुनने के लिए जिस तरह जनता उमड़ रही थी उसे देखकर ही स्पष्ट हो गया था कि पार्टी को बहुमत मिलेगा।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^