मोदी ने बास्तील दिवस परेड में भाग लिया
14-Jul-2023 06:58 PM 8031
पेरिस, 14 जुलाई (संवाददाता) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी फ्रांस के राष्ट्रीय दिवस के मुख्य समारोह बास्तील दिवस की परेड में बतौर विशिष्ट अतिथि शामिल हुए। भारत-फ्रांस रणनीतिक साझेदारी की 25वीं वर्षगांठ के अवसर पर फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन के निमंत्रण पर यहां आये श्री मोदी यहां चैंप्स-एलिसीस पर आयोजित इस परेड में शामिल हुए। परेड में एक सैन्य बैंड के नेतृत्व में भारतीय सशस्त्र बलों की 241 सदस्यीय संयुक्त टुकड़ी ने भाग लिया। भारत की तीनों सेनाओं की इस संयुक्त टुकड़ी का नेतृत्व राजपूताना राइफल्स रेजिमेंट और पंजाब रेजिमेंट ने किया। पश्चिम बंगाल के हाशिमारा वायुसैनिक अड्डे पर तैनात 101 स्क्वाड्रन के भारतीय वायुसेना के राफेल जेट परेड के दौरान फ्लाई पास्ट का हिस्सा बने। उल्लेखनीय है कि आज फ्रांसीसी क्रांति के दौरान 14 जुलाई 1789 को बैस्टिल जेल पर हमले की सालगिरह मनाई गई, जो भारतीय और फ्रांसीसी दोनों संविधानों के केंद्रीय विषय 'स्वतंत्रता, समानता और भाईचारे' के लोकतांत्रिक मूल्यों का प्रतीक है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^