मोदी ने महिलाओं को आरक्षण देकर बढ़ाया सम्मानः योगी
17-Oct-2023 08:20 PM 4794
बुलन्दशहर 17 अक्टूबर (संवाददाता) उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को कहा कि देश में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण की सौगत देकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने महिलाओं का सम्मान बढ़ाया है। मुख्यमंत्री योगी ने आज नारी शक्ति वंदन अभियान के तहत बुलन्दशहर में महिला सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए कहा कि आज प्रदेश में भी महिलाएं भय मुक्त होकर अपना जीवन व्यतीत कर रहीं हैं। प्रदेश में 55 लाख बहनों को आवास बनवा और पौने तीन करोड़ शौचालय बनवा कर नई दिशा दी गई है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^