मोदी ने नेशनल कांफ्रेंस को जीत पर दी बधाई
08-Oct-2024 09:04 PM 5856
नयी दिल्ली, 08 अक्टूबर (संवाददाता) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनावों में सफलता के लिए नेशनल कांफ्रेंस(नेकां) को बधाई दी। श्री मोदी ने सोशल मीडिया ‘एक्स’ पर कहा,"जम्मू-कश्मीर विधानसभा के चुनावों में जीत के लिए नेशनल कांफ्रेंस को बधाई देना चाहूंगा।" केंद्र शासित जम्मू-कश्मीर की 90 सदस्य विधानसभा चुनाव की मतगणना में नेकां को 42 सीटें मिली हैं और उसने अपने गठबंधन सहयोगी कांग्रेस के साथ बहुमत हासिल किया है। कांग्रेस को छह सीटें मिली हैं। भारतीय जनता पार्टी 29 सीटों के साथ दूसरे स्थान पर है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^