मोदी ने प्रख्यात शिक्षाविद बाबा इकबाल सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किया
29-Jan-2022 11:05 PM 3716
नयी दिल्ली, 29 जनवरी (AGENCY) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को प्रख्यात शिक्षाविद बाबा इकबाल सिंह के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया। श्री मोदी ने ट्वीट किया,"बाबा इकबाल सिंह जी के निधन से दुखी हूं। उन्हें युवाओं में शिक्षा बढ़ाने के उनके प्रयासों के लिए याद किया जाएगा। उन्होंने सामाजिक सशक्तिकरण को आगे बढ़ाने के लिए अथक प्रयास किया। मेरी संवेदनाएं उनके परिवार और प्रशंसकों के साथ हैं। यह दुखद घड़ी है। वाहेगुरु उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें।" बारू साहिब वाले के नाम से मशहूर समाजसेवी बाबा इकबाल सिंह ने शनिवार को अंतिम सांस ली। 96 वर्षीय इकबाल सिंह को इस साल पद्म श्री से सम्मानित किया गया था। बाबा इकबाल सिंह को 8 जुलाई, 2018 को तख्त श्री हरमंदिर जी पटना साहिब में जत्थेदार ज्ञानी इकबाल सिंह खालसा द्वारा 'शिरोमणि पंथ रतन' की प्रतिष्ठित उपाधि से सम्मानित किया गया था। उनका अंतिम संस्कार रविवार को हिमाचल प्रदेश में बरू साहिब में होगा।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^