मोदी ने पुरी-राउरकेला वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाई
24-Sep-2023 05:47 PM 3467
भुवनेश्वर, 24 सितंबर (संवाददाता) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को वर्चुअल रूप से पुरी-राउरकेला वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाई। यह ट्रेन पुरी और राउरकेला के बीच चलेगी, लेकिन इसका उद्घाटन समारोह कार्यक्रम भुवनेश्वर में रखा गया। इस समारोह में ओडिशा के राज्यपाल प्रोफेसर गणेशी लाल, केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और स्थानीय सांसद और विधायक उपस्थित हुए। यह ओडिशा के लिए दूसरी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन है। इससे पहले पुरी-हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस की शुरुआत 18 मई को हुई थी। प्रधानमंत्री ने आज राजस्थान, तमिलनाडु, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, बिहार, पश्चिम बंगाल, केरल, ओडिशा, झारखंड और गुजरात जैसे 11 राज्यों में संपर्क सुधार को बढ़ावा देने के लिए 09 वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई है। इस अवसर पर श्री प्रधान ने रेल मंत्री से आग्रह किया कि पुरी से रायपुर के लिए ओडिशा को तीसरी वंदे भारत एक्सप्रेस प्रदान की जाए। राज्य के लिए दूसरी वंदे भारत एक्सप्रेस भगवान जगन्नाथ के निवास स्थान और पवित्र शहर पुरी को इस्पात शहर राउरकेला (ओडिशा की औद्योगिक राजधानी) से जोड़ेगी। यह राजधानी भुवनेश्वर, अंगुल के औद्योगिक क्षेत्र और झारसुगुडा को भी जोड़ेगी। यह प्रीमियम सेवा पुरी और राउरकेला के बीच सबसे तेज रेल संपर्क प्रदान करेगी और शनिवार के अलावा सप्ताह में सभी दिन चलेगी। पुरी-राउरकेला वंदे भारत एक्सप्रेस दोनों स्टेशनों के बीच 505 किलोमीटक की दूरी को सात घंटे और 45 मिनट में तय करेगी और तटीय ओडिशा को पश्चिमी ओडिशा से जोड़ेगी।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^