मोदी ने रखी विकसित भारत की नींव-वैष्णव
12-Jan-2024 11:44 PM 5051
जयपुर, 12 जनवरी (संवाददाता) रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वर्ष 2047 में देश के हर नागरिक चाहे वह युवा, महिला, कारपोरेट, पत्रकार, इंजिनियर हो विशेषकर युवाओं की सरकार एवं प्रशासन में हर क्षेत्र में निर्णायक भूमिका में होने के सपने के साथ ऐसे विकसित भारत की नींव रखी है। श्री वैष्णव शुक्रवार को जयपुर के आदर्श नगर के दशहरा मैदान में नगर निगम जयपुर हेरिटेज की ओर से विकसित भारत संकल्प यात्रा शिविर में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि अब से 10 साल पहले तक मोबाईल फोन सैट के सौ में से 98 प्रतिशत पूर्जे बाहर से आते थे लेकिन पिछले 10 साल में श्री मोदी ने इतनी फेक्ट्रियां लगवा दी है कि अब मोबाईल के 99 प्रतिशत पूर्जे भारत में बन रहे हैं। यह संभव हो पाया है श्री मोदी के प्रयासों से जो देश के खजाने की पाई पाई का इस्तेमाल देश के विकास के लिए लगा रहे हैं।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^