मोदी ने रेलवे के क्षेत्र में मध्यप्रदेश को दी विश्वस्तरीय विकास की सौगातेंः शर्मा
06-Aug-2023 09:30 PM 4053
छतरपुर, 06 अगस्त (संवाददाता) मध्यप्रदेश भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने आज कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रेलवे के क्षेत्र में मध्यप्रदेश को विश्वस्तरीय विकास की सौगातें दी हैं। श्री शर्मा ने यह बात यहां आयोजित प्रधानमंत्री श्री मोदी द्वारा अमृत भारत योजना के तहत प्रदेश के 34 रेलवे स्टेशनों के विश्वस्तरीय विकास के वर्चुअली शिलान्यास कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि श्री मोदी के कुशल नेतृत्व देश और प्रदेश हर क्षेत्र में विकास की नई गाथा लिख रहा है। रेलवे के क्षेत्र में देश में अद्वितीय काम हुआ है। देश और प्रदेश में जहां उच्च तकनीक से युक्त देश में निर्मित वंदे भारत ट्रेनों की सौगात प्रधानमंत्री द्वारा दी गई है, यह ट्रेन नए भारत के संकल्पों और सामर्थ्य का प्रतीक है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^