12-Aug-2023 04:13 PM
2347
कोलकाता, 12 अगस्त (संवाददाता) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रसिद्ध परमाणु भौतिक विज्ञानी विकास सिन्हा के निधन पर शोक व्यक्त किया है और कहा है कि वह वैज्ञानिक के निधन से दुखी हैं।
वर्ष 2001 में पद्म श्री और 2010 में पद्म भूषण से सम्मानित, परमाणु भौतिक विज्ञानी और साहा इंस्टीट्यूट ऑफ न्यूक्लियर फिजिक्स (एसआईएनपी) और वेरिएबल एनर्जी साइक्लोट्रॉन सेंटर (वीईसीसी) के पूर्व निदेशक विकास सिन्हा का शुक्रवार को यहां शहर में निधन हो गया। वह 78 वर्ष के थे।
श्री मोदी ने अपने शोक संदेश में कहा,“श्री विकास सिन्हा जी को विज्ञान, विशेषकर परमाणु भौतिकी और उच्च ऊर्जा भौतिकी के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए याद किया जाएगा।”
उन्होंने कहा,“एक जीवंत अनुसंधान पारिस्थितिकी तंत्र को आगे बढ़ाने के प्रति श्री सिन्हा का जुनून उल्लेखनीय था। उनके निधन से दुख हुआ। उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति संवेदना। ओम शांति।”
पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सी वी आनंद बोस ने कहा,“बहुत दुख हुआ कि डॉ सिन्हा अपने स्वर्ग में निवास के लिए चले गए हैं। जब से मैं परमाणु ऊर्जा विभाग में शामिल हुआ, तब से वह मेरे निजी मित्र थे। एक प्रख्यात वैज्ञानिक और एक अच्छे इंसान…प्रिय दिवंगत की आत्मा को शांति मिले।”
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने उनके निधन पर शोक व्यक्त करते हुए उन्हें एक प्रतिभाशाली परमाणु भौतिक विज्ञानी और बंगाल का शानदार बेटा बताया।
सुश्री बनर्जी ने कहा, “महान वैज्ञानिक विकास सिन्हा के असामयिक निधन के बारे में जानकर दुख हुआ।...////...