मोदी ने यूएई की जलवायु निवेश फंड की घोषणा का किया स्वागत
01-Dec-2023 10:14 PM 4780
दुबई, 01 दिसम्बर (संवाददाता) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) द्वारा प्रस्तावित जलवायु वित्तपोषण फ्रेमवर्क पहल और जलवायु निवेश फंड स्थापित करने की घोषणा का शुक्रवार को स्वागत किया और कहा कि इससे उपलब्ध, सुलभ और किफायती जलवायु वित्तपोषण संभव हो पायेगा। श्री मोदी ने आज यहां यूएई की अध्यक्षता में आयोजित विश्व जलवायु कार्रवाई शिखर सम्मेलन के ट्रांसफॉर्मिंग क्लाइमेट फाइनेंस सत्र को संबोधित करते हुए कहा, "हम सभी जानते हैं कि भारत सहित ग्लोबल साउथ के तमाम देशों की जलवायु परिवर्तन में भूमिका बहुत कम रही है। पर जलवायु परिवर्तन के दुष्प्रभाव उनपर कहीं अधिक हैं। संसाधनों की कमी के बावजूद ये देश जलवायु कार्रवाई के लिए प्रतिबद्ध हैं।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^