मोदी नीमच, मंदसौर और सिवनी चिकित्सा महाद्यिालयों का करेंगे वर्चुअल लोकार्पण
27-Oct-2024 09:57 PM 5229
भोपाल, 27 अक्टूबर (संवाददाता) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 29 अक्टूबर को मध्यप्रदेश के नीमच, मंदसौर और सिवनी में चिकित्सा महाविद्यालयों का वर्चुअल लोकार्पण करेंगे। साथ ही 81 लाख किसानों के खाते में 1624 करोड़ रूपये की सहायता राशि का अंतरण और 512 आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारियों को नियुक्ति-पत्र का वितरण भी करेंगे। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री श्री मोदी, मध्यप्रदेश सहित नीमच, मंदसौर और सिवनी जिले को दीपावली पर यह बड़ी सौगात देंगे। मुख्य कार्यक्रम मंदसौर में होगा, जिसमें प्रधानमंत्री श्री मोदी प्रदेश के 81 लाख से अधिक किसानों को मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना में 1624 करोड़ की सहायता राशि उनके खातों में अंतरित करेंगे। प्रदेश के अन्न दाताओं को दीपावली के पहले यह राशि मिल जाने से उनके त्यौहार की खुशियां दोगुनी हो जायेगी।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^