मोदी सरकार आमजन को सशक्त करने की चला रही है योजनाएं-पूनियां
27-Feb-2023 11:50 PM 7599
जयपुर 27 फरवरी (संवाददाता) राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) प्रदेश अध्यक्ष डा सतीश पूनियां ने कहा है कि केन्द्र की मोदी सरकार आमजन को सशक्त करने की महत्वपूर्ण योजनाएं चला रही है और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने स्वच्छ भारत मिशन के लिए जनभागीदारी से देश को स्वच्छ रखने की महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। डा पूनियां आज केन्द्रीय गृह मंत्रालय द्वारा प्रायोजित एवं केन्द्रीय युवा कार्यक्रम खेल मंत्रालय के नेहरू युवा केन्द्र संगठन जयपुर द्वारा आयोजित सात दिवसीय 14वां आदिवासी युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम आकां के सम्पन्न होने के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम एक भारत श्रेष्ठ भारत की परिकल्पना को सार्थक कर रहा है। युवा शक्ति देश को बदलने की ताकत रखती है। उन्होंने कहा कि जल, जंगल, जमीन का संरक्षण आदिवासी समुदाय सदियों से करता है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^