05-Feb-2023 11:21 PM
3450
जयपुर, 05 फरवरी (संवाददाता) बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं सांसद सुशील मोदी ने केन्द्रीय बजट को जनकल्याणकारी एवं सर्वसमावेशी बताते हुए कहा है कि इसमें आम आदमी, मध्यम वर्ग, गरीब कल्याण, सुरक्षा, किसान, आत्मनिर्भर नौजवान, जनजाति इन तमाम वर्गों का खासतौर पर ध्यान दिया गया हैं।
श्री मोदी केन्द्रीय बजट 2023-2024 को लेकर भाजपा राजस्थान प्रदेश मुख्यालय पर आज यहां प्रेस वार्ता को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सरकार का जनकल्याणकारी-सर्वसमावेशी बजट पेश हुआ, उसमें इस बात की परछाई साफ दिखती है। निर्माण कार्यों एवं आधारभूत ढाँचे में 13 लाख 70 हजार करोड़ प्रतिवर्ष खर्च किया जाएगा। आज भारत दुनिया की पांचवीं बड़ी अर्थव्यवस्था बना है, 563 लाख करोड़ के विदेश मुद्रा बाजार के कारण इस समय विदेशी मुद्रा के मामले में चौथा नंबर का देश भारत बना है।...////...