मोदी सरकार के दस साल में क्षेत्र का हुआ चहुंमुखी विकास: जोशी
14-Mar-2024 11:37 PM 7127
जयपुर, 14 मार्च (संवाददाता) राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) प्रदेश अध्यक्ष और चित्तौडगढ़ से प्रत्याशी सीपी जोशी ने गुुरुवार को लोकसभा क्षेत्र के राणा पूंजा स्टेडियम रावतभाटा, गणगौर वाटिका बेगूं और बस्सी में कार्यकर्ता से मुखातिब होते हुए कहा कि मोदी सरकार के दस साल के कार्यकाल में देश में चहुंमुखी विकास हुआ है। श्री जोशी ने कहा कि प्रदेश और चित्तौड़गढ़ की जनता ने फिर एक बार मोदी सरकार बनाने के लिए भाजपा को हर बूथ पर रिकॉर्ड मतों से जीत दिलाने का संकल्प लिया है। भाजपा ने जिन बूथों पर पिछले दो लोकसभा और दो विधानसभा चुनावों में सबसे ज्यादा मतों से जीत हासिल किए, उन पर अब की बार 370 और अधिक मतों से बढ़त बनानी है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^