मोदी सरकार की उपलब्धियों का बखान कर लोकसभा चुनाव की तैयारियों को धार देगी भाजपा
17-May-2023 10:21 PM 1743
नोएडा/लखनऊ 17 मई (संवाददाता) केन्द्र की नरेन्द्र मोदी सरकार के नौ साल पूरे होने के मौके पर लोगों को सरकार की उपलब्धियां गिनाने के साथ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव की तैयारियों को धार देगी। इस सिलसिले में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी तथा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रदेश प्रभारी राधा मोहन सिंह की उपस्थिति में बुधवार को पश्चिम क्षेत्र की क्षेत्रीय कार्यसमिति बैठक नोएडा सेक्टर 73 के एक होटल में संपन्न हुई। श्री चौधरी ने उद्घाटन सत्र को सम्बोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार के सफल नौ वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में पार्टी महासंपर्क अभियान के माध्यम से 30 मई से 30 जून तक केन्द्र सरकार की उपलब्धियां लेकर जनता केे दरबार में दस्तक देगी।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^