मोदी सरकार ने पिछले आठ सालों में जनता की उम्मीदों को तोड़ा-पायलट
20-Feb-2023 06:40 PM 6544
श्रीगंगानगर 20 फरवरी (संवाददाता) राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने केन्द्र की मोदी सरकार पर सत्तर सालों से अधिक बेरोजगारी आज होने और पिछले आठ सालों में जनता की उम्मीदों को तोड़ने का आरोप लगाते हुए कहा है कि चुनावों के समय हिंदु-मुसलमान और मंदिर-मस्जिद कर चुनाव जीत जाते हैं और इसके बाद जनता की तरफ मुड़कर भी नहीं देखते। श्री पायलट आज यहां अम्बेडकर सर्किल पर संविधान निर्माता डॉ भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा का अनावरण करने के बाद आयोजित कार्यक्रम में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस का अधिवेशन होने वाला है लेकिन ईडी से आज छापे पड़वाए गए हैं और कांग्रेस नेताओं पर कार्रवाई हो रही है जिसे पूरा देश देख रहा है। यह निंदनीय है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^