मोदी सरकार ने विशेष राज्य के दर्जे की मांग पर बिहार को फिर किया निराश, नीतीश अपना रुख करें स्पष्ट: कांग्रेस
23-Jul-2024 12:25 AM 6955
पटना 22 जुलाई (संवाददाता) कांग्रेस ने केंद्र की राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार के संसद में बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने से इनकार करने को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर एक साथ निशाना साधा और कहा कि मोदी सरकार ने प्रदेश की जनता को एक बार फिर निराश किया वहीं जदयू के गठबंधन और केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल होने के बावजूद मांग नहीं माने जाने पर श्री कुमार को अपना रुख स्पष्ट करना चाहिए। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विधान पार्षद प्रेमचद्र मिश्रा ने सोमवार को यहां कहा कि केंद्र की राजग सरकार ने आज एक बार फिर से बिहार की जनता को निराश किया है। उम्मीद बनी थी कि जिस तरह से इस बार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाइटेड (जदयू) राजग सरकार और केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल हुई है, साथ ही ये लोग लगातार दावा भी कर रहे थे कि बिहार को विशेष राज्य का दर्जा हमलोग दिलाएंगे। लेकिन, आज राजग सरकार ने संसद में स्पष्ट रूप से कह दिया कि बिहार को विशेष राज्य का दर्जा नहीं दिया जा साकता है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^